पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दी जीत की बधाई

नई दिल्ली,6 जून (युआईटीवी)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए सरकार को लोकसभा चुनाव 2024 में जीत मिलने के बाद दुनिया भर के बड़े नेता बधाई और शुभकामनाएँ दे रहे हैं। पीएम मोदी से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी फोन पर बात की और उन्हें जीत की बधाई दी।

पुतिन के हवाले से पीएम मोदी के साथ बातचीत के बारे में क्रेमलिन ने कहा कि,भारत में जो चुनाव के नतीजे सामने आए हैं,उससे स्पष्ट पता चलता है कि भारतीय नेतृत्व द्वारा जिस राजनीतिक मार्ग को अपनाया गया है,उसे लोगों ने अपना समर्थन दिया है।

रूस और भारत के मध्य जो विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी है,उसके वर्तमान स्तर पर दोनों पक्षों के राजनीतिज्ञों ने संतोष व्यक्त किया है। दोनों देशों के नेताओं के मध्य विचार-विमर्श हुई कि रूस और भारत के बीच रचनात्मक व्यक्तिगत बातचीत आने वाले समय में भी जारी रहेगा।

रूसी राष्ट्रपति ने एक अलग बधाई संदेश प्रधानमंत्री मोदी को भेजकर कहा कि,इस बार के जो चुनाव परिणाम सामने आए हैं,वह पुनः भारतीय नेता के व्यक्तिगत उच्च राजनीतिक अधिकार की पुष्टि करती है।

आगे उन्होंने कहा कि नई दिल्ली के साथ विशेष रूप से विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के संबंध को हम बहुत महत्वपूर्ण मानते हैं और हम इसे बहुत महत्व देते हैं।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आगे कहा कि,आपकी सरकारी में नई सफलता,अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए मैं ईमानदारी से कामना करता हूँ।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *