सना, 27 जुलाई (युआईटीवी)- यमन के होदेइदाह शहर में हौथी विद्रोहियों के कब्जे वाली एक हवाई अड्डे पर अमेरिका और ब्रिटेन की नौसेना ने मिलकर तीन हवाई हमले किए हैं।
स्थानीय निवासियों ने इस हमले के बारे में सोशल मीडिया के जरिए कहा कि हौथी ठिकानों को निशाना बनाकर इस हवाई हमले को अंजाम दिया गया। हौथी टेलीविजन के हवाले से समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया
कि लाल सागर में यमन के कमरान द्वीप को निशाना बनाकर अमेरिकी-ब्रिटिश की सेना ने ये हवाई हमले किए। चार अन्य हमलों के तुरंत बाद ये हवाई हमले किए गए।
हालाँकि,अभी तक इस मामले में सेना की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। उत्तरी यमन के ज्यादातर हिस्से पर 2014 के अंत में हथियारबंद हौथी समूह ने कब्जा कर लिया था,जिसके कारण यमन की राजधानी सना से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त यमनी सरकार को बाहर होना पड़ा था।
हौथी समूह गाजा पट्टी में फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने के मकसद से पिछले साल नवंबर से ही इजरायल से संबंधित जहाजों को ड्रोनों और बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बना कर हमले कर रहा है।
जिसके खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए हौथी विद्रोहियों के सैन्य ठिकानों पर अमेरिका और ब्रिटेन की सेना ने हमला किया है,लेकिन इससे हौथी विद्रोहियों ने अपने हमले को कम नहीं किया है,बल्कि हमले को और अधिक बढ़ा दिए हैं।
