इजरायली सैनिक

इजरायली सेना ईरान के किसी भी हमले का जवाब देने के लिए तैयार

तेल अवीव,1 अगस्त (युआईटीवी)- इजरायली सेना इजरायल पर ईरान के किसी भी हमले का जवाब देने के लिए तैयार है,यह बात इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा है। ईरान ने हमास नेता इस्माइल हानिया की तेहरान में हत्या किए जाने के बाद बदला लेने की धमकी दी है।

इजरायल के रक्षा मंत्री के कार्यालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,इजरायल पर ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई द्वारा जवाबी कार्रवाई करने का बयान दिया गया है। इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने अली खामेनेई द्वारा जवाबी कार्रवाई करने के बयान देने के बाद खुद को किसी भी स्थिति के लिए तैयार कर लिया है।

इजरायल के रक्षा मंत्रालय के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक,ईरान उस पर हमले में अपने प्रॉक्सी हमास और हिजबुल्लाह और हूथी का उपयोग कर तेजी ला सकता है।

हमास प्रमुख इस्माइल हनिया की ईरान की राजधानी तेहरान में हत्या कर दी गई,जिसने ईरान को झकझोर कर रख दिया है। मंगलवार को इस्माइल हनिया ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए तेहरान पहुँचे थे और इजरायल ने वहाँ उनकी हत्या कर दी।

ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई से हमास प्रमुख इस्माइल हनिया ने मंगलवार को हत्या से कुछ घंटे पहले मुलाकात भी की थी।

खुफिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए इजरायल के रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि ईरान हमलों को अपने प्रॉक्सी के सहायता से करवा सकता है। सूत्रों ने बताया कि इजरायल हमले का जवाब देने के लिए तैयार है।

ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई द्वारा खुली धमकी देने के बाद इजरायल सुरक्षा परिषद ने अपनी बैठक में तेल अवीव और हाइफा में अपने सैन्य ठिकानों को मजबूत करने के आदेश दे दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *