रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 23 से 26 अगस्त, 2024 तक अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे

नई दिल्ली,21अगस्त (युआईटीवी)- 23 से 26 अगस्त, 2024 तक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। भारत-अमेरिका रक्षा संबंध को लेकर उनकी इस यात्रा को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ऐसा माना जा रहा है कि भारत व अमेरिका की वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के लिए राजनाथ सिंह की अमेरिका की यह आधिकारिक यात्रा काफी महत्वपूर्ण है। इससे भारत और अमेरिका के मध्य के वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूती और विस्तार मिलेगा।

इससे पूर्व,मंगलवार को नई दिल्ली में जापान के रक्षा मंत्री के साथ राजनाथ सिंह ने एक महत्वपूर्ण मुलाकात की थी।

रक्षा मंत्रालय ने अमेरिका यात्रा के विषय में बुधवार को आधिकारिक जानकारी दी और बताया कि 23 से 26 अगस्त तक राजनाथ सिंह अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के निमंत्रण पर राजनाथ सिंह 23 अगस्त को अमेरिका पहुँचेंगे। वहाँ वे अमेरिकी समकक्ष व अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

राजनाथ सिंह अपने अमेरिका के यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति के सहायक जेक सुलिवन से भी मुलाकात करेंगे और राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के लिए आपस में बातचीत करेंगे।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि अमेरिका में राजनाथ सिंह रक्षा उद्योगों पर भी विचार-विमर्श करेंगे। अमेरिका में रक्षा उद्योग के साथ मौजूदा और भविष्य के रक्षा सहयोग के बारे में एक उच्च स्तरीय गोलमेज बैठक का आयोजन किया जाना है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस गोलमेज बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे।

अमेरिका के इस यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वहाँ मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात और बातचीत करेंगे।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार,भारत-अमेरिका के संबंधों, विभिन्न स्तरों पर रक्षा संबंधों में लगातार हो रही प्रगति की पृष्ठभूमि के अंतर्गत राजनाथ सिंह की यह यात्रा हो रही है। भारत का मानना है की रक्षा मंत्री की यह अमेरिकी यात्रा बहुत महत्वपूर्ण है। भारत के अमेरिका के मध्य के व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी इस यात्रा से और अधिक मजबूत तथा अधिक विस्तृत होगी।