दुष्कर्म

नाबालिग सौतेली बेटी से दुष्कर्म के आरोपी की पुलिस ऑकअप में मौत

नई दिल्ली, 30 मई (युआईटीवी/आईएएनएस)- अपनी नाबालिग सौतेली बेटी से दुष्कर्म के आरोपी एक व्यक्ति की द्वारका के डाबरी थाने के लॉकअप में रहस्यमय हालात में मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि वह इस मामले पर टिप्पणी करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। कहा जा रहा है कि युवक ने खुदकुशी की होगी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को उन्हें डाबरी थाने में दुष्कर्म के एक मामले की पीसीआर कॉल आई, जिसके बाद एक टीम को मौके पर भेजा गया।

आरोपी सुबोध को जनता ने कथित तौर पर पीटा और पुलिस को सौंप दिया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया।

पूछताछ के दौरान पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि मधु विहार निवासी शुभबोध (40) ने उसकी सौतेली बेटी का यौन शोषण किया।

लड़की को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत प्राथमिकी दर्ज की जिसके बाद शुभबोध को गिरफ्तार कर लिया गया।

इसके बाद आरोपी को डाबरी थाने के लॉकअप में रखा गया।

शनिवार को आरोपी ने बताया कि वह अस्वस्थ महसूस कर रहा था, जिसके बाद एसएचओ उसे अचेत अवस्था में दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले गया। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने कहा, “चूंकि आरोपी की मौत हो गई है और एमएलसी के अनुसार उसे जनता ने पीटा था, आईपीसी की धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *