ganja seizure from Hyderabad.

असम पुलिस ने 1.5 करोड़ रुपये का गांजा किया अपने हिरासत में

गुवाहाटी, 15 अक्टूबर (युआईटीवी/आईएएनएस)| असम पुलिस ने शनिवार को बाजार में 1.5 करोड़ रुपये मूल्य के गांजे की एक बड़ी खेप जब्त की। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना सोनितपुर जिले के थानामुख इलाके में हुई।

इस रास्ते से गांजा व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी की सूचना पर पुलिस ने वहां चैक पोस्ट तैनात कर दी। आज सुबह जब पुलिस ने एक वाहन को रुकने का इशारा किया तो चालक ने उन्हें अनसुना कर भागने का प्रयास किया।

पुलिस टीम ने भी उसका पीछा किया और कुछ दूर जाकर वाहन पर फायरिंग कर दी।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “फिर चालक ने कार रोक दी और भाग गया। हमने उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है।”

वाहन से 42 बोरियों में 200 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस को ड्राइवर द्वारा छोड़ा गया एक वॉकी-टॉकी सेट भी मिला।

अधिकारियों ने बताया कि जब्त गांजे की कुल बाजार कीमत 1.5 करोड़ आंकी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *