भारत में आज कोविड-19 के 1,946 नए मामले सामने आये, 10 मौतें

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (युआईटीवी/आईएएनएस)| भारत ने पिछले 24 घंटों में कोविड के 1,946 ताजा मामले और दस मौतें दर्ज की हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को दी है। ताजा मौतों के साथ, कोविड-19 के कारण देश भर में मरने वालों की संख्या 5,28,923 हो गई।

इस बीच, सक्रिय केसलोड वर्तमान में 25,968 है, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.06 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 2,417 मरीजों के ठीक होने के बाद कुल संख्या 4,40,79,485 हो गई। कुल मिलाकर सही होने वालो की संख्या 98.76 प्रतिशत है।

इस बीच, दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.75 प्रतिशत है, जबकि देश में साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर भी वर्तमान में 1.01 प्रतिशत है।

साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 2,60,806 परीक्षण किए गए।

बुधवार सुबह तक, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 219.41 करोड़ से अधिक हो गया।

4.11 करोड़ से अधिक किशोरों को कोविड-19 की पहली खुराक दी जा चुकी है।

मंगलवार को 1,542 कोविड मामले दर्ज किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *