संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुटेरेस का मुंबई में गर्मजोशी से स्वागत

मुंबई, 19 अक्टूबर (युआईटीवी/आईएएनएस)- संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का गर्मजोशी के साथ बुधवार को यहां छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वागत किया गया। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज, महाराष्ट्र के मुख्य सचिव एम.के. श्रीवास्तव और प्रोटोकॉल प्रमुख मनीषा म्हैस्कर शामिल रहीं।

मुंबई कलेक्टर निधि चौधरी, शहर के पुलिस आयुक्त विवेक फंसलकर और अन्य वरिष्ठ नागरिक और पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे।

शहर की अपनी यात्रा के दौरान गुटेरेस यहां कुछ कार्यक्रम के दौरान हिस्सा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *