Delhi: Devotees perform rituals in the Yamuna river, covered by chemical foam caused due to industrial and domestic pollution

दिल्ली : सभी 1100 घाटों पर छठ पूजा का भव्य आयोजन

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर, (युआईटीवी/आईएएनएस )। दिल्ली में रहने वाले यूपी-बिहार के लाखों लोगों की धार्मिक मान्यताओं और भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना नदी के किनारे छठ पूजा के आयोजन की अनुमति दे दी है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, यमुना के घाटों पर पहले की तरह छठ पूजा मनायी जायेगी। अधिकारियों को आदेश दिये गये हैं कि यमुना प्रदूषित ना हो, इसके लिए सभी प्रबंध किए जाएं।

इस बारे में राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि, छठी मईया के आशीर्वाद से हम इस बार दिल्ली में सभी 1100 घाटों पर छठ पूजा का भव्य आयोजन सुनिश्चित करेंगे।

इस संबंध में राजस्व विभाग द्वारा राजस्व मंत्री के माध्यम से मुख्यमंत्री को यमुना नदी के किनारे विभिन्न घाटों पर छठ पूजा के आयोजन लिए एक प्रस्ताव भेजा गया था। अब मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री की स्वीकृति के मद्देनजर सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किये गये हैं कि यमुना नदी में कोई भी प्रदूषणकारी सामग्री विसर्जित न हो, इसके लिए अतिरिक्त उपाय किये जायें। एनजीटी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को सुनिश्चित करने के लिए साइट पर बैनर, पोस्टर, ऑडियो संदेश, सीडीवी की तैनाती सहित सभी उपाय करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

प्रदूषण की सम्भावना को देखते हुए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा इससे पहले, यमुना नदी के पास पूजा घाटों के निर्माण और ऐसे घाटों पर भक्तों द्वारा चढ़ाए जाने वाले सामग्री के बारे में चिंता व्यक्त की थी।

छठ पूजा का त्योहार पारंपरिक रूप से दिल्ली में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष दिल्ली में छठ पूजा के लिए 1100 स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन होगा। दिल्ली सरकार ने जिला प्रशासन को यह सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं कि यमुना नदी के सभी छठ घाटों पर अन्य सामान्य संदेशों के अलावा यमुना नदी की सफाई के लिए दिशानिदेशरें का पालन करने के संदेश भी एलईडी सिस्टम पर प्रदर्शित किए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *