A health worker collects a nasal sample from a man for the RT-PCR test of Covid-19 at the hostel of Indira Gandhi Indoor stadium in New Delhi on

भारत में कोरोना वायरस के आज 2,112 नए मामले दर्ज, 4 मौतें भी हुई दर्ज

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (युआईटीवी/आईएएनएस)| भारत में शनिवार को पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,112 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यह आंकड़ा शुक्रवार को सामने आए 2,119 मामले से बेहद मामूली गिरावट पर है। इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

इसी अवधि में, कोरोना वायरस से 4 मरीजों की मौत हुई। जिससे राष्ट्रीय मृत्यु दर 5,28,957 हो गई। वही 3,102 मरीज ठीक भी हुए। जिससे महामारी से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,40,87,748 हो गई। नतीजतन, भारत का रिकवरी रेट 98.76 प्रतिशत हो गया।

इस बीच, भारत का डेली पॉजिटिविटी रेट 1.01 प्रतिशत है, जबकि देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.97 प्रतिशत है।

साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 2,09,088 कोरोना टेस्ट किए गए, जो कुल मिलाकर 89.98 करोड़ से अधिक हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *