UN Secretary-General Antonio Guterres

जलवायु अनुकूलन को गंभीरता से लिया जाए : संयुक्त राष्ट्र प्रमुख

संयुक्त राष्ट्र, 4 नवंबर (युआईटीवी/आईएएनएस)| जलवायु अनुकूलन को गंभीरता से लिया जाना चाहिए, जो मानव परिवार के सभी सदस्यों के समान मूल्य को दर्शाता है। यह बात संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कही। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) द्वारा अनुकूलन गैप रिपोर्ट के शुभारंभ पर एक संदेश में गुटेरेस ने कहा कि विकासशील दुनिया में अनुकूलन की जरूरतों के लिए समर्थन की कमी अस्वीकार्य है।

यूएनईपी अनुकूलन गैप रिपोर्ट स्पष्ट करती है कि दुनिया जलवायु संकट से लोगों की रक्षा करने में विफल हो रही है।

उन्होंने कहा कि ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में वृद्धि को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए नहीं जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हानिकारक गैसों का उत्सर्जन रोकने को 2030 तक सालाना 340 अरब डॉलर राशि की जरूरत पड़ेगी, जो आज उसके दसवें हिस्से से भी कम है।

उन्होंने कहा कि सबसे कमजोर लोग और समुदाय इसकी कीमत चुका रहे हैं। यह अस्वीकार्य है।

गुटेरेस ने कहा, “अनुकूलन को गंभीरता से लिया जाना चाहिए जो मानव परिवार के सभी सदस्यों के समान मूल्य को दशार्ता है। यह वैश्विक जलवायु अनुकूलन का समय है, जो बहाना बनाने के बजाय समस्याओं को ठीक करने के लिए टूलबॉक्स उठाता है।”

उन्होंने अनुकूलन की जरूरतों के लिए वित्तपोषण की मात्रा और गुणवत्ता में वृद्धि, निवेश योग्य परियोजनाओं में अनुकूलन प्राथमिकताओं को बदलने के लिए एक नया व्यापार मॉडल, बेहतर जलवायु जोखिम डेटा और सूचना, और पांच वर्षों के भीतर जलवायु आपदाओं के लिए सार्वभौमिक पूर्व-चेतावनी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *