Indian national charged in $8 mn COVID relief fraud scheme

भारतीय नागरिक पर यूएस में 8 मिलियन डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप

न्यूयॉर्क, 11 नवंबर (युआईटीवी/आईएएनएस)| अमेरिका में एक भारतीय नागरिक पर 8 मिलियन डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। दोषी पाए जाने पर उसे 20 साल तक की जेल की सजा हो सकती है। 40 वर्षीय अभिषेक कृष्णन पर नेवार्क, न्यू जर्सी में एक संघीय ग्रैंड जूरी द्वारा कोरोनवायरस सहायता राहत राशि के नाम पर 10 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है।

कृष्णन पर धोखाधड़ी के दो मामलों, मनी लॉन्ड्रिंग के दो मामलों और पहचान की चोरी के दो मामलों का आरोप लगाया गया है।

भारत लौटने के बाद कृष्णन ने कथित कंपनियों की ओर से ऋण के लिए आवेदन किया।

उन्होंने इसके लिए कथित कंपनी के कर्मचारियों के वेतन व अन्य खचरें का विवरण दिया। उन्होंने बिनाा सहमति के दूसर व्यक्ति के नाम मा इस्तेमाल किया।

उन्होंने कथित तौर पर 17 ऋण आवेदन कर 8.2 मिलियन डॉलर से अधिक की मांग की। उन्हें 3.3 मिलियन डॉलर बतौर ऋण प्राप्त हुए।

एक अन्य मामले में कृष्णन पर हाल ही में उत्तरी कैरोलिना के पूर्वी जिले में सरकारी संपत्ति की चोरी का आरोप लगाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *