पर्थ स्कोरचर्स के खिलाड़ी लौरी इवांस डोप टेस्ट में पॉजिटिव

पर्थ, 22 नवम्बर (युआईटीवी/आईएएनएस)- बैग बैश लीग (बीबीएल) टीम पर्थ स्कोरचर्स के इंग्लिश बल्लेबाज लौरी इवांस डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। पर्थ स्कोरचर्स ने इसके बाद 35 वर्षीय इवांस का अनुबंध समाप्त कर दिया है।

225 टी20 मैच खेलने वाले और इस फॉर्मेट में पांच हजार से ज्यादा रन बनाने वाले इवांस ने हालांकि कुछ भी गलत करने से इंकार किया है।

सेनडॉटकॉमडॉटएयू ने खबर दी है कि इवांस ने प्रोफरशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन से कहा, “मुझे यह जानकार हैरानी हुई है अगस्त 2022 में मेरे दिए गए नमूने में प्रतिबंधित पदार्थ के अंश पाए गए हैं। मैं हमेशा साफ सुधरे खेल में विश्वास रखता हूं। मैंने कभी प्रतिबंधित पदार्थ नहीं लिया। मैं नहीं जानता कि किस वजह से मेरा डोप टेस्ट पॉजिटिव हुआ और यह सब कैसे हुआ में इसकी जड़ तक जाने की कोशिश कर रहा हूं।”

पर्थ स्कोरचर्स ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि उन्हें पता चला है कि लौरी इवांस प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं।

बयान में कहा गया है कि मौजूदा हालात में स्कोरचर्स और लौरी तथा उनके प्रबंधन ने 2022-23 बीबीएल के सत्र के लिए उनका अनुबंध समाप्त करने का फैसला किया है।

हालांकि पर्थ स्कोरचर्स के लिए इवांस का विकल्प ढूंढने के लिए एक महीने का समय रह गया है। टूर्नामेंट 17 दिसम्बर से शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *