Coldest.

कश्मीर व लद्दाख में रात का तापमान फिर हिमांक बिंदु से नीचे

श्रीनगर, 26 नवंबर (युआईटीवी/आईएएनएस)| कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में 24 घंटों के दौरान रात का तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया। मौसम विभाग ने शनिवार को अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। घाटी और लद्दाख में रात का तापमान फिर से जमाव बिंदु से नीचे चला गया है।

श्रीनगर में शनिवार को न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री नीचे, पहलगाम में शून्य से तीन और गुलमर्ग में शून्य से नीचे 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लद्दाख क्षेत्र के द्रास कस्बे में न्यूनतम तापमान माइनस 9.8 डिग्री सेल्सियस, कारगिल में माइनस 10.6 और लेह में माइनस 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू में 9.6 डिग्री, कटरा में 9.4, बटोटे में 6.3, बनिहाल में 5.2 और भद्रवाह में 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *