नोएडा के ओयो होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 7 महिलाएं मुक्त, 4 पुरुष गिरफ्तार

नोएडा, 23 फरवरी (युआईटीवी/आईएएनएस)| गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने बुधवार देर रात नोएडा के एक होटल में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड किया। पुलिस ने होटल के विभिन्न कमरों में कैद सात महिलाओं को मुक्त कराकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात थाना सेक्टर-39 क्षेत्रांतर्गत दादरी रोड पर सेक्टर-41 में ओयो होटल में अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर एसीपी-1 के निर्देश में पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की कार्रवाई की गई।

छापेमारी में पुलिस ने 4 पुरूषों को गिरफ्तार कर 7 महिलाओं को रेस्कयू किया। प्रकरण के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है कि क्या इन महिलाओं से देह व्यापार करवाया जा रहा था। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस कारोबार के पीछे किसी गैंग का हाथ तो नहीं।

Police raid in Oyo Hotel, sex racket busted, rescue of 7 women, 4 men arrested.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *