जम्मू-कश्मीर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना

श्रीनगर, 4 मार्च (युआईटीवी/आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर में हल्की बारिश व बर्फबारी के बाद शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के कार्यालय ने यह जानकारी दी है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

इस बीच, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में -1.2 डिग्री और गुलमर्ग में -1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लद्दाख क्षेत्र में, द्रास शहर में तापमान शून्य से 7.8 डिग्री, कारगिल में शून्य से 4.6 डिग्री और लेह में शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री, कटरा का 13.6, बटोटे का 9.2, बनिहाल का 6.4 और भद्रवाह का 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *