हैदराबाद पुलिस ने मर्डर केस में क्राइम सीन रीक्रिएट किया

हैदराबाद पुलिस ने मर्डर केस में क्राइम सीन रीक्रिएट किया

हैदराबाद, 4 मार्च (युआईटीवी/आईएएनएस)- हैदराबाद पुलिस ने एक लड़की के लिए युवक द्वारा अपने दोस्त की निर्मम हत्या के मामले में क्राइम सीन रीक्रिएट किया है। पुलिस शनिवार तड़के आरोपी पी. हरि हर कृष्ण को घटना से संबंधित सभी विवरण एकत्र करने के लिए अपराध स्थल पर ले गई। कृष्णा ने कथित तौर पर इंजीनियरिंग के छात्र रहे अपने दोस्त एन. नवीन का सिर धड़ से अलग कर दिया था, इतना ही नहीं उसने दोस्त का दिल चीर डाला और उसके निजी अंगों और उंगलियों को भी काट दिया था।

आरोपी ने इस जघन्य अपराध को हैदराबाद के बाहरी इलाके पेद्दा अंबरपेट में 17-18 फरवरी को अंजाम दिया था। लेकिन यह मामला 22 फरवरी को तब प्रकाश में आया जब आरोपी कृष्णा ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर किया।

कृष्णा ने दोस्त की हत्या इस लिए की क्योंकि वह कथित तौर पर उसकी प्रेमिका को कॉल और मैसेज करके परेशान कर रहा था। शनिवार को लगातार दूसरे दिन पुलिस ने कृष्णा से यह पता लगाने के लिए पूछताछ की कि क्या हत्या में कोई और भी शामिल है और क्या अपराध का मकसद केवल पीड़ित द्वारा लड़की के कथित उत्पीड़न का बदला लेना था।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि कृष्णा और नवीन दिलसुखनगर में कॉलेज के दिनों में साथ पढ़ते थे। उस दौरान नवीन एक लड़की से प्यार करता था लेकिन बाद में कुछ अनबन के चलते दोनों अलग हो गए।

लड़की बाद में कृष्णा के करीब आ गई और वे कुछ समय के लिए रिश्ते में रहे। नवीन ने कथित तौर पर लड़की को कॉल और मैसेज करना शुरू कर दिया और उसने कृष्णा को इस बारे में बताया।

जिससे गुस्साए कृष्णा ने नवीन को मारने का प्लान किया। आरोपी ने 18 फरवरी की तड़के कहासुनी के बाद रस्सी से गला घोंटकर नवीन की हत्या कर दी। कृष्णा ने उसका सिर काट दिया और उसका दिल चीर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने पीड़ित के गुप्तांग और उंगलियां भी काट दीं और उन्हें एक तरफ फेंक दिया।

नवीन के परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के तहत पुलिस कृषा के परिवार से पूछताछ कर रही थी। हालांकि, हत्या का पता तब चला जब आरोपी ने राचकोंडा पुलिस आयुक्तालय के तहत अब्दुल्लापुरमेट पुलिस स्टेशन के सामने खुद को पेश किया।

नवीन महात्मा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज में नलगोंडा का आदिवासी छात्र था। उसके परिजनों ने न्याय की मांग को लेकर थाने के बाहर धरना दिया। पुलिस ने कृष्णा को हत्या और सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उस पर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *