अगर चीनी का उत्पादन 33.6 मिलियन टन होता है तो होगी निर्यात की गुंजाइश

अगर चीनी का उत्पादन 33.6 मिलियन टन होता है तो होगी निर्यात की गुंजाइश

नई दिल्ली, 6 मार्च (युआईटीवी/आईएएनएस)- अगर घरेलू चीनी उत्पादन 33.6 मिलियन टन को छू लेता है, तो देश के पास इस साल अतिरिक्त 1 मिलियन टन निर्यात करने की गुंजाइश हो सकती है। आधिकारिक सूत्रों ने ये बात कही है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, देश में चीनी का स्टॉक सही स्तर पर है, भले ही उत्पादन चालू चीनी विपणन वर्ष के दौरान 33.6 मिलियन टन को छूने में विफल रहता है, जो अक्टूबर से सितंबर तक चलता है।

विपणन वर्ष 2021-22 में चीनी का उत्पादन 35.9 मिलियन टन था।

खाद्य मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि अगले महीने उत्पादन के आंकड़े उपलब्ध होने के बाद चीनी निर्यात पर फैसला लिया जाएगा।

चालू विपणन वर्ष 2022-23 के फरवरी तक चीनी का उत्पादन 24 मिलियन टन था।

सरकार ने इस साल 60 लाख टन चीनी के निर्यात की अनुमति दी है।

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चीनी उत्पादक देश है और शीर्ष निर्यातकों में से एक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *