कैलिफोर्निया के डेजर्ट कम्युनिटी में गोलीबारी में 4 की मौत

सैन फ्रांसिस्को, 2 मई (युआईटीवी/आईएएनएस)| कैलिफोर्निया के रेगिस्तानी इलाके में एक गोलीबारी की घटना में चार लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय टीवी स्टेशन केजीईटी-टीवी के हवाले से बताया कि यह गोलीबारी मोजावे में एक घर में हुई। इस इलाके में लगभग 4,000 लोग रहते हैं और बेकर्सफील्ड से लगभग 104 किमी पूर्व में स्थित है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पीड़ितों में से तीन को घटनास्थल पर मृत घोषित कर दिया गया और एक अन्य पीड़ित को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां बाद में उसने दम तोड़ दिया।

गिरफ्तारी के बारे में तत्काल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। संभावित मकसद के बारे में भी पता नहीं चला है।

रिपोर्ट के अनुसार, जासूस घटनास्थल पर सबूत इकट्ठा कर रहे हैं, और विवरण स्पष्ट नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *