अक्षय कुमार

अक्षय कुमार और रवीना टंडन “वेलकम 3” पर फिर साथ आएँगे ?

मुंबई,24 अगस्त (युआईटीवी)- मोहरा,खिलाडियों का खिलाड़ी जैसे फिल्मों में अपनी केमिस्ट्री से लाखों लोगों का दिल चुराने वाले अक्षय और रवीना सालों बाद फिर एक साथ में नजर आने वाले हैं। फिर इनका रोमांस प्रशंसक को देखने के लिए मिलेगा। अक्षय कुमार और रवीना टंडन 90 के दशक के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक थे । ब्रेकअप के बाद पहली बार दोनों स्क्रीन शेयर करते नजर आएँगे।

कुछ दिन पहले “वेलकम 3” के टाइटल और रिलीज़ डेट की घोषणा की गयी थी। ये फिल्म “वेलकम टू दा जंगल” के नाम से साल 2024 के क्रिसमस पर सिनेमा घरों में रिलीज़ की जाएगी। इसी बीच इस फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर नया अपडेट सामने आया है और इस फिल्म में एक और हसीना को कास्ट करने की खबर आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रवीना टंडन नजर आएँगी। अभी इस खबर को लेकर कोई आधिकारिक जानकरी की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन अगर ऐसा होता है तो 19 साल बाद दोनों की जोड़ी फिर फिल्म में नजर आएगी।

अक्षय कुमार और रवीना टंडन के अफेयर के किस्से बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी चर्चित रहे हैं। हालाँकि दोनों का रिश्ता शादी तक नहीं पहुँच पाया और दोनों के राश्ते अलग हो गए थे। अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना के साथ शादी और रवीना टंडन ने अनिल थडानी के साथ शादी कर ली। दोनों ही अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं लेकिन दोनों को एक साथ फिल्म में देखने के लिए उनके प्रशंसक तरस गए हैं और इस खबर के सामने आने के बाद दोनों के फैंस के बीच ख़ुशी का माहौल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *