मुंबई,23 सितंबर (युआईटीवी)- बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (आप ) नेता राघव चड्ढा शादी से पूर्व शुक्रवार को उदयपुर पहुँच गए। इस बीच परिणीति चोपड़ा की शादी में पहनने वाली आभूषण और आउटपुट का विवरण सामने आ गया है।
परिणीति को दुल्हन बनते हुए देखने का सपना बस खत्म होने वाला है। कपल अपनी ग्रैंड वेडिंग के लिए उदयपुर पहुँच चुके हैं। ऐसे में परिणीति शादी में क्या पहने वाली है और किस डिजाइनर का आउटफिट पहनेगी। कैसा होगा उनका आउटपुट, कैसा होगा ज्वेलरी यह जानने की इच्छा तो हर किसी को है।
एबीपी न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार परिणीति अपनी अपनी शादी के दिन मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ पोशाक पहन राघव की दुल्हन बनने के लिए पूरी तरह तैयार है। परिणीति और मनीष मल्होत्रा के बीच लंबी दोस्ती है। वह परी के स्टाइल से अच्छी तरह वाकिफ भी हैं। ऐसे में राघव की होने वाली दुल्हन ने प्री वेडिंग फंक्शन से लेकर शादी तक हर रस्म में कुछ अलग लुक रखना चाहती हैं। उन्होंने इसकी पूरी तैयारी भी कर ली है और इसकी पूरी जिम्मेदारी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को सौंपी है। जो जानकारी मिली है,उसके मुताबिक भले ही परिणीति और राघव उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग कर रहे हैं,लेकिन रॉयल होने के बावजूद इसे काफी साधारण ही रखा जाएगा। इसी के अनुसार उनके पोशाक भी चुने गए हैं। ज्यादा तामझाम से दूर परिणीति ने काफी हल्की शेड्स को चुना है।

रिपोर्ट के मुताबिक बेसिक सॉलिड शेड्स परिणीति ने चुने हैं और वह इसी शेड्स का लहंगा भी पहनने वाली हैं। परिणीति ने अपने सगाई समारोह में भी काफी क्लासी ड्रेस कैरी किया था। जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही थी।
रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने यह भी कहा है,कि परिणीति अपनी शादी के लिए बेसिक सॉलिड पेस्टल कलर का लहंगा पहनने जा रही हैं। वह स्टेटमेंट ज्वेलरी के साथ अपने लुक को निखारेंगी।
राघव परिणीति की शादी 24 सितंबर को उदयपुर में होने जा रही है। जिसके लिए उदयपुर के होटल लीला पैलेस और होटल ताज लेक पैलेस को बुक किया गया है। 23 सितंबर और 24 सितंबर को परिणीति राघव की शादी की तमाम रस्में होंगी और फाइनली दोनों जन्मों-जन्मों के लिए एक दूजे के हो जाएँगे।
आज से विवाह से पूर्व होने वाली सारी रस्में शुरू हो जाएँगी और कल रविवार को उदयपुर के द लीला पैलेस में विवाह समारोह आयोजित होंगे। बताया जा रहा है कि इन आयोजनों में कई नामचीन नेताओं और फिल्मी हस्तियों के शरीक होने की उम्मीद है। शादी की सारी तैयारियाँ पूरी हो चुकी है। इस शाही शादी की तैयारियों के साथ इनके फोटो और वीडियो बाहर नहीं जाए इसके लिए भी खास तैयारी की गई है।
सुरक्षा का कड़ा इंतजाम रखा गया है। सभी को कार्ड के साथ एक यूनिट नंबर जारी किया गया है इसे स्कैन करने के बाद होटल में एंट्री दी जाएगी। ये सब जाँच के लिए 100 सिक्योरिटी गार्ड तैनात किए गए हैं। होटल लीला पैलेस जो पिछोला झील के बीच बने हुए हैं,उसकी सुरक्षा के लिए झील के बीच में भी चार से पाँच नाव पर सिक्योरिटी गार्ड तैनात किए जाने की बात भी सामने आ रही है। इस शादी में विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की उम्मीद है।

परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा कल शादी के बंधन में बंध जाएंगे शादी के लिए परिणीति चोपड़ा और राघव चढ़ा उदयपुर पहुँच चुके हैं। वहीं आज से दोनों की शादी की रस्में शुरू हो जाएँगी। इसी बीच एक उदास करने वाली खबर सामने आ रही है कि प्रियंका चोपड़ा इस शादी में शामिल नहीं हो पाएँगी। प्रियंका चोपड़ा के एक सोशल मीडिया पोस्ट से लोग यह अंदाजा लगा रहे हैं कि वह इस शादी में शायद शामिल नहीं हो पाएँगी। प्रियंका ने अपनी बहन और जीजा जी को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है और उन्होंने लिखा कि मुझे आशा है कि आप इस बड़े दिन पर खुश और संतुष्ट होंगे। हमेशा आपके ढेर सारे प्यार की कामना करती हूँ।
बताया जा रहा है कि शादी में शामिल होने वाले सभी मेहमान उदयपुर के होटल द लीला पैलेस पहुँच चुके हैं। हर किसी की नजर अब परिणीति की बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस पर टिकी है,कि कब वह दोनों शादी में शामिल होने के लिए भारत आएँगे। लेकिन अब प्रियंका के इस पोस्ट से लोग यह अनुमान लगा रहे हैं कि प्रियंका अपनी बहन के इतने बड़े दिन पर शायद शामिल ना हो पाए। बताया जा रहा है कि कार्य प्रतिबद्धता के चलते प्रियंका शादी में शामिल नहीं हो पाएँगी। हालॉंकि इस पर ज्यादा जानकारी अभी नहीं मिल पाई है या शायद हो सकता है,प्रियंका अंतिम समय पर परिणीति को सरप्राइज देते हुए उनकी शादी में पहुँच जाए।
