बैडमिंटन: यूरोस्पोर्ट ने बीडब्ल्यूएफ इंडिया ओपन 2023 के प्रसारण अधिकार हासिल किए

मुंबई, 12 जनवरी (युआईटीवी/आईएएनएस)- इंडिया ओपन, बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 टूर्नामेंट, यूरोस्पोर्ट पर प्रसारित किया जाएगा। वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी ने गुरुवार को टूर्नामेंट के विशेष प्रसारण अधिकारों के अधिग्रहण की घोषणा की। इंडिया ओपन को सुपर 500 की स्थिति से सुपर 750 में पदोन्नत किया गया है, जो 2023 सीजन से लागू होता है।

8,50,000 अमेरिकी डॉलर के पूल के साथ बीडब्ल्यूएफ वल्र्ड टूर पर देश का पहला सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट 17 जनवरी से शुरू हो रहा है, जिसमें दुनिया के कुछ शीर्ष खिलाड़ी केडी जाधव इंडोर हॉल में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

भारतीय दल का नेतृत्व विश्व नंबर 10 और बमिर्ंघम राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पुरुष एकल में लक्ष्य सेन करेंगे, जबकि भारत की सबसे सुशोभित बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु महिला एकल में नेतृत्व करेंगी। पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार भारतीय जोड़ी अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी।

रुचिर जैन, डिस्ट्रीब्यूशन हेड, यूरोस्पोर्ट, साउथ एशिया, वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी ने कहा, “यूरोस्पोर्ट भारत भर के प्रशंसकों के लिए विश्व स्तरीय लाइव स्पोटिर्ंग एक्शन लाने में खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है और हम बीडब्ल्यूएफ योनेक्स सनराइज इंडियन ओपन 2023 की पेशकश को अपने साथ जोड़कर रोमांचित हैं। इस साल के टूर्नामेंट में एक सुपर 750 टूर्नामेंट के लिए एक शानदार ड्रा है, जो निश्चित रूप से खेल के लिए देश के प्यार को दिखाता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *