Police targeted in Peshawar mosque attack; toll mounts to 47

पेशावर की मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले में मरने वालों की संख्या 72 पहुंची

इस्लामाबाद, 31 जनवरी (युआईटीवी/आईएएनएस)| पाकिस्तान के पेशावर के पुलिस लाइन इलाके में एक मस्जिद में सोमवार को हुए जोरदार बम धमाका में मरने वालों की संख्या बढ़कर 72 हो गई है। मंगलवार को नौ और शव मिले हैं। जियो न्यूज ने पुलिस के हवाले से बताया कि विस्फोट मस्जिद के सेंट्रल हॉल में हुआ। विस्फोट इतना जोरदार था, कि मस्जिद का एक हिस्सा गिर गया।

पुलिस ने कहा कि आत्मघाती हमलावर नमाज के दौरान पहली पंक्ति में मौजूद था, नमाज पूरी होने के बाद उसने खुद को उड़ा लिया।

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *