चीन-ऑस्ट्रेलिया

चीन-ऑस्ट्रेलिया उच्च स्तरीय वार्ता : वांग यी और ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल प्रमुख इमर्सन ने की मुलाकात

बीजिंग,9 सितंबर (युआईटीवी)- चीन-ऑस्ट्रेलिया उच्च स्तरीय वार्ता की सातवीं बैठक में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी केंद्रीय समिति के विदेश मामलों के आयोग कार्यालय के निदेशक वांग यी ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। चीन-ऑस्ट्रेलिया उच्च स्तरीय वार्ता की सातवीं बैठक पेइचिंग में आयोजित की गई।

चीन-ऑस्ट्रेलिया संबंध के बारे में वांग यी ने कहा कि यह संबंध लम्बे समय से सफलतापूर्वक चलता आ रहा है। दोनों देशों के लोग एक-दूसरे के साथ बिना किसी मतभेद के मित्रवत रूप से रहते हैं। अर्थव्यस्थाओं में विकास के लिए दोनों देशों का एक-दूसरे को सहयोग करना भी जरुरी रहा है । एक-दूसरे के सहयोग से ही हम अर्थव्यस्था के क्षेत्र में एक-दूसरे के पूरक के रूप में कार्य कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया के प्रति चीन अपनी नीति में दृढ़ता और निरंतरता बनाए रखती है,जिससे दोनों देशों के रणनीतिक साझेदारी संबंध में कोई विवाद न हो। चीन-ऑस्ट्रेलिया संबंध में किसी प्रकार का कोई भी ऐतिहासिक हितों का टकराव शेष नहीं रहा है। हमारा आपसी सम्बन्ध मित्रवत है। द्विपक्षीय संबंधों के सतत विकास और स्थिरता को बनाए रखने के लिए चीन हमेशा ऑस्ट्रेलिया का सहयोग करेगा।

चीन-ऑस्ट्रेलिया उच्च स्तरीय वार्ता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों लोगों के बीच मित्रता को बढ़ाना और आपसी समझ को बनाए रखना है । ताकि चीन-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को और विकसित किया जा सके।

ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे इमर्सन जो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व व्यापार मंत्री भी रह चुके हैं। उनका कहना है कि चीन और ऑस्ट्रेलिया का संबंध पहले की अपेक्षा अब और अधिक मजबूत तथा परिपक्व हो गया है। अतीत में हमने अपने संबंधों में कई उतार-चढ़ाव देखें हैं।

उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया,चीन को हमेशा एक जरूरी और प्रभावाशाली सहयोगी माना है। चीन के साथ स्पष्ट बातचीत कर हर तरह के मतभेदों का निपटारा करने के लिए तैयार रहते हैं। जिससे ऑस्ट्रेलिया-चीन संबंध लम्बे समय तक बना रहे। जिससे विकास के ओर अग्रसर होते रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *