पुष्कर सिंह धामी

पीएम की उपस्थिति में उत्तराखंड के 12वें सीएम के रुप में धामी ने ली शपथ

देहरादून, 23 मार्च (युआईटीवी/आईएएनएस)- आज उत्तराखंड के 12वें सीएम का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। पीएम मोदी की उपस्थिति में सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत सभी 8 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। सीएम के बाद मंत्री सतपाल महाराज ने शपथ ली, यानि इस सरकार में भी नंबर 2 की पोजीशान में रहेंगे सतपाल महाराज। वहीं मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल ने संस्कृत में शपथ ली, वहीं मंत्री गणेश जोशी ने पीएम मोदी और सीएम धामी को सैलूट किया। तो रेखा आर्य ने कुमाउनी परिधान में शपथ ग्रहण की। वहीं इस बार किसी भी मंत्री को राज्य मंत्री या राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नहीं बनाया जा रहा है। सभी आठ मंत्री कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं इसको लेकर सबको जानकारी दे दी गई है।

पहली बार मंत्री बन रहे सौरभ बहुगुणा और चंदन रामदास भी कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं, बाकी पुराने 5 मंत्री पहले से ही कैबिनेट मंत्री हैं। वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल भी कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। धामी कैबिनेट के आठ मंत्रियों ने पीएम के सामने सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ ली शपथ।

कैबिनेट मंत्री के रूप में इन्होने ली शपथ

चंदन राम दास

गणेश जोशी

धन सिंह रावत

सतपाल महाराज

सौरभ बहुगुणा

सुबोध उनियाल

रेखा आर्य

प्रेमचंद अग्रवाल

विधायक विशन सिंह चुफल, विधायक बंशीधर भगत को ड्राप किया गया, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को भी मंत्री नहीं बनाया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शपथ ग्रहण समारोह के कार्यक्रम में साधु संतों से मंच पर सबसे पहले आशीर्वाद लिया। वहीं कई राज्यों के मुख्यमंत्री मंच पर मौजूद रहे। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। इसके अलावा गुजरात के मुख्यमंत्री, असम के मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और योगी आदित्यनाथ भी इस शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *