मुंबई,12 अगस्त (युआईटीवी)- सनी देओल की ग़दर 2 ने सिनेमाघरों में धूम मचा दी है। अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक शुरुआत की है। दर्शक तारा सिंह की इस वापसी का आनंद ले रहे हैं। सिनेमाघरों की प्रतिक्रिया से संकेत मिल रहा है कि फिल्म एक जबरदस्त ब्लॉकबस्टर होने की ओर अग्रसर है।सनी देओल स्टारर “गदर 2” ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी है।

पहले दिन 40.10 करोड़ रुपये की कमाई की है। इतनी कमाई करने के बाद भी सनी देओल की यह फिल्म ने किंग खान की फिल्म “पठान” का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकामयाब रही। लेकिन सनी पाजी ने अक्षय कुमार की फिल्म “ओएमजी 2” को काफी पीछे छोड़ दिया है।
मशहूर व्यापार विश्लेषक तरुण आदर्श ने ट्वीट कर बताया है कि पहले दिन ग़दर 2 और ओएमजी 2 ने कुल कितने का व्यापार किया है। उन्होंने बताया है कि ग़दर 2 पहले दिन 11 अगस्त 2023 को 40.10 करोड़ की कमाई की है तो वहीं अक्षय कुमार की फिल्म “ओएमजी 2” पहले दिन 10.26 करोड़ का कारोबार किया है। ये फिल्म का भारतीय व्यापार का विवरण है।

ग़दर 2 ने उम्मीद के मुताबिक शुरूआती दिन में भारतीय बॉक्सऑफिस पर धूम मचा दी है। वहीं अक्षय कुमार की फिल्म “ओएमजी 2” भी लोगों को काफी पसंद आ रही है। लेकिन ये फिल्म कमाई के मामले में ग़दर 2 से काफी पीछे है।
ग़दर 2 पहले दिन 40.10 करोड़ की कमाई तो किया लेकिन किंग खान के फिल्म पठान का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई। पठान के पहले दिन की कमाई की बात करें तो इसने 55 करोड़ कारोबार किया था यानी कि पठान इस साल की सबसे बड़ी हिट बनी हुई है। वहीं ग़दर 2 इस साल 2023 की दूसरी बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म ग़दर 2 इस सप्ताह के अंत तक 100 करोड़ का आँकड़ा छू लेगा।
