अमिताभ बच्चन

भारतीय क्रिकेट टीम का हौसला बढ़ाते हुए अमिताभ बच्चन कहा -‘विश्व कप हमारा है’

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर(युआईटीवी)- मेगास्टार अमिताभ बच्चन भारतीय क्रिकेट टीम का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि ‘विश्व कप हमारा है’। आईसीसी पुरुष विश्व कप 5 अक्टूबर 2023 से शुरू हो चुका है। इस विश्व कप में भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया से 8 अक्टूबर 2023 को होने वाला है। इससे पूर्व भारतीय टीम को शुभकामनाएँ देते हुए मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने उम्मीद जताई कि भारतीय टीम विश्व कप ट्रॉफी जरूर जीतेगी।

क्विज आधारित रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के होस्ट बिग बी अमिताभ बच्चन ने 15वें सीजन के एपिसोड 39 में कहा कि ” भगवान से ऊपर हमारी संस्कृति में माँ को माना गया है,लेकिन माँ से भी अधिक आदरणीय और पूजनीय हमारी मातृभूमि है। हमारी ‘भारतमाता’।”

अभिनेता अमिताभ बच्चन आगे कहते हैं कि ” मातृभूमि एक हमारे लिए सिर्फ एक जगह नहीं बल्कि एक बंधन है,जिसने एक अमिट छाप हमारी आत्मा पर छोड़ी है। यह एक ऐसी शाश्वत बंधन है,जो सीमा पर सैनिकों को लड़ने की प्रेरणा देती है,तो भविष्य बनाने की अंतर्दृष्टि एक शिक्षक को देती है और देश को गौरवान्वित करने के लिए हर खिलाड़ी को जोश से ओत-प्रोत कर देती है।”

अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने लहजे में आगे कहते हैं,कि ” देवियो और सज्जनों, देश को गौरवान्वित करने का आज हमारे पास एक और अवसर आ गया है। विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम पूरी तरह से तैयार है। पूरा देश इस क्रिकेट विश्व कप के लिए उत्साहित है और उन्हें जीत के लिए शुभकामनाएँ दे रहा है। लेकिन एक जबरदस्त जोश और उत्साह हमारे शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के लिए भी है।”

अभिनेता अमिताभ बच्चन कहते हैं कि, “नीले कपड़े पहने दर्शकों को क्या आप मेरे पीछे देख रहे हैं ? सब मेरे साथ बोलो ‘ ‘भारतवर्ष का नारा है, वर्ल्ड कप हमारा है’।”

8 अक्टूबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीचविश्व कप का पहला मैच चेन्नई में होना है। सोनी पर क्विज आधारित रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ प्रसारित होता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *