हॉकी

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका ए को 4-4 के ड्रा पर रोका

जोहानसबर्ग, 25 फरवरी (युआईटीवी/आईएएनएस)- भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका दौरे में अपना अपराजेय क्रम बरकरार रखते हुए दक्षिण अफ्रीका ए टीम को शुक्रवार रात 4-4 के ड्रा पर रोक दिया।

इस ड्रा से पहले भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका अंडर-21 टीम को सभी तीन मैचों में हराया था।

मौजूदा दक्षिण अफ्रीका दौरा महत्वपूर्ण एशिया कप अंडर 21 की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण है जो आगामी महिला जूनियर विश्व कप के लिए क्वालीफायर का काम करता है।

भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ अपना अगला मैच 25 फरवरी को खेलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *