कंगना रनौत ने फिर की करण जौहर की आलोचना

मुंबई,18 अगस्त (युआईटीवी)- कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में पोस्ट शेयर कर करण जौहर की आलोचना की है। अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने लिखा कि “वैसे अगर देखा जाए तो इस इंडस्ट्री को एक ही बदमाश इंसान ने भ्रष्ट किया है,यह सही है कि उसने लोगों के दिमाग का अपहरण कर लिया है। लेकिन बड़ी समस्या ये है कि वो एक आदमी,दिग्गजों ने मुझे बताया कि उनसे पहले फिल्म इंडस्ट्री इतनी जहरीली कभी नहीं थी। उम्मीद करती हूँ कि ये निराश इंसान भगवान की शरण में जाए,कुछ साधना /ध्यान करे और शान्ति को प्राप्त करे,सबको जीने दे। ”

कंगना ने इस पोस्ट में किसी का नाम तो नहीं लिया है लेकिन क़्वीन के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया उपयोगकर्ता इसे करण जौहर से जोड़ रहे हैं।कंगना और करण जौहर की लड़ाई का तो हर किसी को पता है। आए दिन कंगना करण पर निशाना साधती रहती है। कंगना का ये पोस्ट आखिर किसके लिए है ये तो सिर्फ वो ही बता सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *