मुंबई,17 जुलाई (युआईटीवी)- बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ के 41वें जन्मदिन पर उनके ‘देवर’ सनी कौशल ने पुरानी तस्वीर शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है। दोनों उस तस्वीर में एक यॉट पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि ‘भाभी’ और ‘देवर’ के बीच मजेदार बातचीत हो रही है। अभिनेता ने शेयर किए गए तस्वीर में ‘बर्थडे गर्ल’ का स्टिकर लगाया है । तस्वीर के साथ सनी ने कैप्शन में लिखा,’हैप्पी हैप्पी बर्थडे।’
विक्की कौशल ने भी अपनी पत्नी कैटरीना कैफ पर प्यार लुटाते हुए कई तस्वीरें शेयर की,जिसमें से एक तस्वीर में कैटरीना कार में बैठे-बैठे सोते हुए नजर आ रही हैं। एक अन्य तस्वीर में अभिनेत्री विक्की के कंधे पर सर रखकर सोती हुई दिखाई दे रही हैं। दोनों ने इस दौरान मास्क लगाया हुआ है। वहीं एक तस्वीर में वह छुट्टियों के दौरान मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं,तो किसी तस्वीर में पूजा करते हुए,तो किसी में पिज्जा का लुत्फ़ उठाते हुए,तो किसी तस्वीर में एक-दूसरे का हाथ थामते हुए नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
अभिनेता ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,”तुम्हारे साथ यादों को संजोना मेरी जिंदगी का सबसे प्यारा हिस्सा है,जन्मदिन की बधाई मेरी जान।”
2021 में विक्की और कैटरीना ने पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से राजस्थान में शादी की थी।
यदि वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही सनी कौशल फिल्म “फिर आई हसीन दिलरुबा” में दिखाई देंगे। तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म “फिर आई हसीन दिलरुबा” नेटफ्लिक्स पर 9 अगस्त को रिलीज होने वाली है।
‘हंसी तो फंसी’ फेम विनील मैथ्यू ने फिल्म के पहले पार्ट का निर्देशन किया था और जयप्रद देसाई ने दूसरे पार्ट के निर्देशन के लिए मैथ्यू की जगह ली है।
जिमी शेरगिल भी ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ में दिखाई देंगे।
‘हसीन दिलरुबा’ जहाँ खत्म हुई थी,वहीं से “फिर आई हसीन दिलरुबा” की कहानी होती है। इसमें आगरा में रानी और ऋषभ नए सिरे से शुरुआत करते हैं। उनकी जिंदगी में सनी कौशल के किरदार अभिमन्यु के आने से तूफान आ जाता है।
आनंद एल. राय की कलर येलो प्रोडक्शंस और भूषण कुमार की टी-सीरीज फिल्म्स ने इस फिल्म का निर्माण किया है।
