दिग्गज गायक टोनी बेनेट का 96 साल की उम्र में निधन

दिग्गज गायक टोनी बेनेट का 96 साल की उम्र में निधन

लॉस एंजेलिस, 22 जुलाई (युआईटीवी/आईएएनएस)- ग्रैमी विजेता और मशहूर सिंगर टोनी बेनेट का उनके जन्मदिन से ठीक दो हफ्ते पहले 96 साल की उम्र में निधन हो गया।

द मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, उनके निधन की पुष्टि उनके पब्लिसिस्ट सिल्विया वेनर ने की, जिन्होंने बताया कि उनका निधन उनके गृहनगर न्यूयॉर्क में हुआ है। बेनेट को 2016 में अल्जाइमर बीमारी का पता चला था। उनके मृत्यु के कारण की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।

निधन की सूचना सोशल मीडिया पर जारी होने के बाद ट्विटर पर लोग व सितारें श्रद्धांजलि दे रहे है। एक्टर जॉर्ज टेकी ने लिखा, “महान टोनी बेनेट का 96 साल की उम्र में निधन हो गया। वह बेहतरीन व्यक्ति थे, वह अमेरिकी सॉन्ग बुक के मास्टर थे। हो सकता है कि उन्होंने अपना दिल सैन फ्रांसिस्को में छोड़ दिया हो, लेकिन उन्होंने सिनात्रा से लेकर लेडी गागा तक, हम सभी का दिल जीत लिया। शांति से रहें और सितारों की ओर से अब हमारे लिए गाएं टोनी।”

सिंगर पॉल यंग ने टोनी की एक तस्वीर साझा की और लिखा: “रिप टोनी बेनेट, वास्तव में आप महान लोगों में से एक थे। मेरे पास जो पहला एल्बम था, वो था टोनी बेनेट का। उन्होंने 10 रॉजर्स और हार्ट सॉन्ग गाए थे। मैं उनका हमेशा से फैन रहूंगा।”

टोनी को आखिरी बार 20 जून को अल्जाइमर बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने की कोशिश करते हुए देखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *