अमित शाह,जेपी नड्डा और मंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक की (तस्वीर साभार अमितशाह "एक्स")

लोकसभा चुनाव 2024 : आज उत्तर प्रदेश में भाजपा,कांग्रेस के शीर्ष नेता चुनाव प्रचार करेंगे

नई दिल्ली,17 मई (युआईटीवी)- लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी के तीन चरण बाकी है,उससे पूर्व सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी पार्टी के लिए समर्थन जुटाने हेतु चुनाव प्रचार को तेज कर दिया है। आज उत्तर प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के शीर्ष प्रचारक चुनाव प्रचार करते हुए जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा और कांग्रेस के शीर्ष प्रचारकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी,कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा,वायनाड़ सांसद राहुल गांधी इत्यादि शामिल हैं।

सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री का बाराबंकी में,फतेहपुर में दोपहर 12 बजे और हमीरपुर में दोपहर बाद एक बजे जनसभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है। इसके बाद मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है,जिसके लिए वे महाराष्ट्र जाएँगे।

दोपहर 1:30 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अमेठी में एक सार्वजनिक रैली करेंगे।

लगभग 12:30 बजे अमेठी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी एक संयुक्त रैली करेंगे।

ओडिशा के सुंदरगढ़ में दोपहर 3:30 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक रैली को संबोधित करेंगे। झारखंड की राजधानी राँची में शाम 5:15 बजे वह रोड शो करने जाएँगे।

रायबरेली में दोपहर लगभग तीन बजे सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के साथ राहुल गांधी और अखिलेश यादव संयुक्त रूप से एक रैली को संबोधित करेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ में एक जनसभा को संबोधित करेंगे,जबकि शाम करीब छह बजे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष रोड शो करेंगे।

मुंबई में आज ‘आप’ संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एमवीए की रैली में हिस्सा लेंगे।

प्रधानमंत्री की बाराबंकी के रैली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हिस्सा लेंगे,उसके बाद वे दोपहर 12:50 बजे बलरामपुर एक जनसभा के लिए जाएँगे। मिल्कीपुर (अयोध्या) में दोपहर 2:05 बजे वे एक जनसभा करेंगे।

शाम 4:15 बजे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार जाएँगे और छपरा में एक रैली को संबोधित करेंगे। लखनऊ में वह शाम सात बजे जनसभा करेंगे।

गोंडा में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और ए.के. शर्मा अपने पार्टी के समर्थन के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

दिल्ली में दोपहर 12.30 बजे कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।

रायबरेली में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज चुनाव प्रचार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *