राम चरण की पत्नी उपासना पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर एक व्यक्ति की पिटाई

राम चरण की पत्नी उपासना पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर एक व्यक्ति की पिटाई

मुंबई, 16 मई (युआईटीवी/आईएएनएस)- स्टार राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला के लिए अपमानजनक टिप्पणी करने पर एक व्यक्ति की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार, यूट्यूब इंटरव्यू में एक्टर और उनकी पत्नी के बारे में अभद्र टिप्पणी करने पर व्यक्ति को पीटा गया।

क्लिप में दिखाया गया है कि फैंस सुनीसिथ नाम के व्यक्ति को पीट रहे है और उससे राम चरण और उपासना से माफी मांगने को कह रहे हैं।

एक अन्य वीडियो में, सुनीसिथ को एक इंटरव्यू में राम चरण और उपासना पर टिप्पणी करते हुए दिखाया गया है।

उसे यह कहते हुए सुना जा सकता है: मैं उपासना के साथ लॉन्ग ड्राइव पर गया हूं। वह मेरी दोस्त है। हम गोवा गए हैं। राम चरण भी मेरे दोस्त हैं। एक बार, उन्होंने मुझे उपासना से प्यार में पड़ने के लिए कहा था।

उसने कहा कि वह चिरंजीवी की बेटी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *