ऑरेकल ने सर्नर हेल्थ यूनिट से सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी की

ऑरेकल ने सर्नर हेल्थ यूनिट से सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी की

सैन फ्रांसिस्को, 16 जून (युआईटीवी/आईएएनएस)- क्लाउड प्रमुख ओरेकल ने अपनी 28 अरब डॉलर की सर्नर हेल्थ यूनिट से सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इनसाइडर की एक रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों का हवाला देते हुए, कंपनी ने बड़े पैमाने पर सरकारी कॉन्ट्रैक्ट में आ रही दिक्कतों के बाद अपने हेल्थ यूनिट में छंटनी की है।

सर्नर में छंटनी के बारे में खबर पिछले महीने सामने आई थी। ओरेकल ने 28.4 बिलियन डॉलर में हेल्थकेयर रिकॉर्ड फर्म सर्नर का अधिग्रहण किया था।

इनसाइडर के अनुसार, पिछले साल जून में अधिग्रहण बंद होने के बाद ओरेकल ने हाल ही में मई तक यूनिट में वृद्धि और पदोन्नति को रोक दिया और हजारों कर्मचारियों को बाहर कर दिया।

सर्नर के अधिग्रहण से करीब 28,000 कर्मचारी जुड़े थे।

ओरेकल ने पदोन्नति जारी नहीं की और इस साल की शुरूआत में घोषणा की कि कर्मचारी 2023 तक पदोन्नति से संबंधित कोई उम्मीद न रखें।

एक पूर्व कर्मचारी का हवाला देते हुए, रिपोर्ट में कहा गया है कि मार्केटिंग, इंजीनियरिंग, अकाउंटिंग, लीगल और प्रोडक्ट सहित सभी टीमों के कर्मचारी छंटनी से प्रभावित हुए।

क्लाउड प्रमुख एक राष्ट्रीय स्वास्थ्य रिकॉर्ड डेटाबेस विकसित कर रहा है।

सर्नर के अध्यक्ष और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी लैरी एलिसन के अनुसार, पेशेंट डेटा तब तक बिना नाम के रहेगा, जब तक कि व्यक्ति अपनी जानकारी साझा करने के लिए सहमति नहीं देते।

सर्नर अस्पतालों और हेल्थ सिस्टम के भीतर उपयोग की जाने वाले डिजिटल इंफॉर्मेशन सिस्टम प्रोवाइडर है, जो मेडिकल प्रोफेशनल्स को पेशेंट और कम्युनिटी को बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में सक्षम बनाता है।

ऑरेकल के नए हेल्थ रिकॉर्ड डेटाबेस में पेशेंट इगेंजमेंट सिस्टम भी शामिल होगा जिसे कंपनी ने महामारी के दौरान विकसित किया।

क्लाउड प्रमुख होम डायग्नोस्टिक डिवाइस से जानकारी एकत्र करने की पेशेंट इगेंजमेंट सिस्टम की क्षमता पर भी काम कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *