परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा को राघव चड्ढा ने पहले सिंगिंग प्रोग्राम के लिए दी ब्लेसिंग

मुंबई,31 जनवरी (युआईटीवी)- बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को उनके पति राघव चड्ढा ने पहले सिंगिंग प्रोग्राम के लिए ब्लेसिंग दी है। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपना पहला लाइव गायन प्रदर्शन किया और उस दिन की एक झलक भी साझा किया है। इसमें उनके पति राघव चड्ढा की एक प्यारी सी झलक है।

मुंबई महोत्सव 2024 में परिणीति चोपड़ा प्रदर्शन किया था। परिणीति ने अपने पहले लाइव प्रदर्शन की एक झलक देते हुए वीडियो की एक सीरीज शेयर की है। शेयर किए गए इस सीरीज में परिणीति चोपड़ा अपने पति राघव के साथ वीडियो कॉल पर नजर आ रही हैं।

परिणीति इस वीडियो में कहती हैं कि मुझसे मेरा हालचाल पूछने के लिए राघव ने फोन किया है।

राघव को यह कहते हुए सुना जाता है, “आप कैसे हैं? क्या आप उत्साहित हैं?

इस पर परिणीति कहती हैं कि नहीं,मैं उत्साहित नहीं हूँ दोस्त। जिसके बाद राघव कहते हैं कि,मंच तैयार है और मैं आपसे कहना चाहता हूँ कि मेरी ब्लेसिंग आपके साथ है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @parineetichopra

एक अन्य वीडियो में माइक और साउंड की जाँच करते हुए अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा नजर आ रही हैं। इस वीडियो में परिणीति की एक झलक है,जिसमें वह परफॉरमेंस के लिए तैयार हो रही है। उनके बाल वैनिटी में सँवारे जा रहे हैं।

परिणीति ने 25 जनवरी को अपने सिंगिंग डेब्यू का ऐलान किया था। इससे पूर्व उन्होंने मनोज मुंतशिर द्वारा लिखित देशभक्ति गीत तेरी मिट्टी का फीमेल वर्जन गाया है। इस गीत को संगीतबद्ध अरको ने किया है। 2019 की युद्ध फिल्म केसरी में इस गीत को दिखाया गया था,इस फिल्म में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

डिस्कोग्राफी में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की अनप्लग्ड ट्रैक मतलबी यारियाँ भी है। यह गाना मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन का है। इसमें परिणीति चोपड़ा,अदिति राव हैदरी और अविनाश तिवारी हैं।

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने आप सांसद राघव चड्ढा से सितंबर 2023 में शादी की और उन्होंने अपना विवाह गीत ओ पिया भी गाया।

उन्हें मिशन रानीगंज में पिछली बार देखा गया था। उनकी आने वाली फिल्म अमर सिंह चमकीला हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *