मुंबई,7 सितंबर (युआईटीवी)- आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा शादी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इनकी शादी बहुत ही भव्य स्तर पर होने वाली है। परिणीति चोपड़ा अपनी शादी के बारे में किसी से कुछ भी शेयर नहीं कर रही हैं। लेकिन खबर है की उनका परिवार और टीम ने शादी की तैयारी पर काम करना शुरू कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी उदयपुर के पाँच सितारा होटल में होने वाली है। जिसका नाम द ओबेरॉय उदयविलास होटल बताया जा रहा है। यहाँ ये जोड़ा 24 सितम्बर 2023 को फेरे लेकर हमेशा-हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाएँगे।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा विवाह पूर्व समारोह की बात किया जाए तो 19 सितम्बर से 24 सितम्बर तक समारोह चलेगा। शादी के दो दिन पहले यानी 23 सितम्बर को हल्दी,मेहंदी और संगीत होगा। वहीं मेहमानों की बात करे तो 200 मेहमानों के रुकने का प्रबंध किया जा रहा है। जिनमें से 50 वीआईपी गेस्ट बताए जा रहे हैं। खबर तो ये भी है कि लीला पैलेस और द ओबेरॉय उदयविलास के अलावा तीन और होटलों को बुक किया गया है।
पैलेस में शादी की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही है। हर इंतज़ाम बेहतरीन किया जा रहा है। ताकि शादी में किसी तरह का कोई कमी न रहे। क्योंकि इस शादी में सिर्फ बॉलीवुड सेलेब्स ही नहीं दिखेंगे बल्कि कई बड़े राजनीतिक हस्तियॉं भी इस शादी में शिरकत करते नज़र आएँगे। ऐसे में इस हाई प्रोफाइल शादी की हर तैयारी के ख़ास तरह से इंतज़ाम किए जा रहे हैं।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास भी इस शादी में शामिल होने वाले हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन परिणीति चोपड़ा की सगाई में भी सात समंदर पार से इंडिया आई थी और सगाई के समारोह में चार चाँद लगा दिए थे।
इस खबर को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन अगर इस खबर में सच्चाई हुई तो जल्द ही बॉलीवुड की विवाह सूची में एक और नया जोड़ा शामिल हो जाएगा।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने उदयपुर के जिस द ओबेरॉय उदयविलास रिसोर्ट में शादी करने का फैसला किया है । ये पाँच सितारा रिसोर्ट,पिचौला झील के किनारे बना हुआ है। यह 30 एकड़ में फैला हुआ है। द ओबेरॉय उदयविलास रिसोर्ट उदयपुर की सबसे आकर्षित जगह में से एक है। जिसे देखने के लिए ख़ास तौर से विदेशों तक से लोग आते हैं। यहाँ चार लक्जरी सुइट,एक कोहिनूर सुइट और 87 बड़े और आलिशान कमरे हैं जहाँ पुराने और आधुनिक ज़माने का मिश्रण देखने को मिलेगा।
