प्रीमियर लीग : एस्टन विला पर जीत के बाद आर्सेनल के करीब पहुंचा मैनचेस्टर सिटी

प्रीमियर लीग : एस्टन विला पर जीत के बाद आर्सेनल के करीब पहुंचा मैनचेस्टर सिटी

लंदन, 13 फरवरी (युआईटीवी/आईएएनएस)- मैनचेस्टर सिटी प्रीमियर लीग में लीड्स में एस्टन विला पर 3-1 से जीत के साथ शीर्ष पर चल रहे आर्सेनल के करीब पहुंच गया है। रोड्री हर्नांडेज ने शुरुआती गोल के साथ केवल चार मिनट के बाद मैनचेस्टर सिटी को पटरी पर ला दिया। इसके बाद इल्के गुंडोगन ने 39वें मिनट में अपनी बढ़त को दोगुना कर दिया और प्रभावशाली रियाद महरेज ने पहले हॉफ में पेनल्टी स्पॉट से 3-0 कर दिया।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बुरी खबर यह थी कि अलिर्ंग हालांड चोट के कारण दूसरे हाफ में दिखाई नहीं दिए और अब वह बुधवार को आर्सेनल के खिलाफ होने वाले बड़े मैच के लिए संदेह के घेरे में है।

मैच में आधे घंटे से भी कम समय रह जाने पर ओली वाटकिंस ने मेहमान टीम के लिए एकमात्र गोल किया।

इससे पहले, आर्सेनल को शनिवार दोपहर ब्रेंटफोर्ड के घर में 1-1 की बराबरी पर रखा गया। इस हफ्ते उन्होंने लगातार मैचों में अपने अंक गंवाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *