प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान पहुँचे,एयरपोर्ट पर हुआ जबरदस्त स्वागत,अस्पताल का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली,22 मार्च (युआईटीवी)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत करने हेतु अपनी दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को भूटान पहुँच गए हैं और इस यात्रा के दौरान भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक से भी प्रधानमंत्री मोदी मुलाकात करेंगे। भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए रेड कार्पेट भी बिछाया गया। प्रधानमंत्री के दो दिवसीय यात्रा के बारे में विदेश मंत्रालय ने बताया कि 22-23 मार्च तक पीएम नरेंद्र मोदी ने भूटान की अपनी राजकीय यात्रा शुरू की है। भूटान पीएम ने पारो एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

थिम्पू में भारत सरकार की मदद से बना एक अत्याधुनिक 150 बिस्तरों वाला ‘ग्यालत्सुएन जेत्सुन पेमा मातृ एवं शिशु अस्पताल’ का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह भूटान यात्रा दोनों देशों के मध्य नियमित रूप से होने वाली उच्चस्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा और भारत सरकार की ‘पड़ोसी प्रथम की नीति’ पर जोर देने की कवायद के अनुरूप है।

अपने एक्स अकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि मैं अपने भूटान यात्रा के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में भारत-भूटान साझेदारी को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से हिस्सा लूँगा। भूटान के महामहिम राजा,महामहिम चतुर्थ ड्रुक ग्यालपो और प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे के साथ बातचीत के लिए मैं बहुत उत्सुक हूँ।

21-22 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान की दो दिवसीय यात्रा पर जाने वाले थे,लेकिन 21 मार्च को पारो हवाईअड्डे पर खराब मौसम की स्थिति के कारण इस यात्रा को स्थगित करने का पारस्परिक निर्णय लिया गया था।

इससे पूर्व,फरवरी 2024 में भूटान के प्रधान मंत्री शेरिंग टोबगे ने पदभार ग्रहण करने के बाद 14 से 18 मार्च तक भारत का दौरा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *