पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

पंजाब-हरियाणा सीमा पर मारे गए किसान शुभकरण सिंह के परिजनों को भगवंत मान ने एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की

चंडीगढ़,23 फरवरी (युआईटीवी)- पंजाब-हरियाणा सीमा पर मारे गए किसान शुभकरण सिंह के परिजनों को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 1 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक पोस्ट में कहा कि,बीते दिनों किसान आंदोलन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए शुभकरण सिंह के परिजनों को पंजाब सरकार की ओर से एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री ने शुभकरण सिंह की बहन को सरकारी नौकरी देने का भी ऐलान किया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही और कहा कि शुभकरण सिंह के मौत के लिए जो भी जिम्मेदार हैं,उसकी जाँच की जा रही है। जाँच के बाद किसान की मौत के जिम्मेदार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और उन्हें कड़ी-से-कड़ी सजा दी जाएगी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि किसान के परिजनों को आर्थिक,सामाजिक सभी तरह की सहायता दी जाएगी। इस कठिन समय में पूरा पंजाब मृतक किसान के साथ खड़ा है।

किसानों की समस्या के निदान के बारे में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हमने किसान और केंद्र सरकार के बीच एक सेतु की भूमिका निभाने की कोशिश की थी,ताकि किसानों की समस्या का जल्द-से-जल्द समाधान हो सके,लेकिन अफसोस तो इस बात का है कि अभी तक इस वार्ता का कोई भी निष्कर्ष नहीं निकल सका है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *