भारतीय रिजर्व बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक ने वेब पोर्टल “उद्गम” लॉन्च किया

नई दिल्ली, 18 अगस्त (युआईटीवी)- भारतीय रिजर्व बैंक ने केंद्रीयकृत वेब पोर्टल “उद्गम” लॉन्च किया। इस पोर्टल का लक्ष्य लोगों को बिना दावे वाली राशि अर्थात लावारिस जमाओं का पता लगाने और उसका दावा करने में सहायता करना है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने इस वेब पोर्टल “उद्गम” को लॉन्च किया। लोगों को एक ही स्थान पर कई बैंकों में अपनी बिना दावे वाली जमा राशियों की खोज करने में आसानी हो इसलिए केंद्रीयकृत बैंकों ने इसे तैयार किया है।

इस पोर्टल पर वर्तमान में सात बैंकों भारतीय स्टेट बैंक,पंजाब नेशनल बैंक,सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया,धनलक्ष्मी बैंक,डीबीएस बैंक,साउथ इंडियन बैंक और सिटी बैंक में बिना दावे वाली जमाराशियों का विवरण उपलब्ध है।

बिना दावे वाली जमाराशियों की बढ़ती आवृत्ति को देखते हुए,इसका पता लगाने के लिए एक केंद्रीयकृत वेब पोर्टल बनाने की घोषणा भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अप्रैल 2023 में ही किया था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *