सलमान खान

लंदन से देर रात मुंबई लौटे सलमान खान,एयरपोर्ट पर दिखी कड़ी सिक्योरिटी

मुंबई,2 मई (युआईटीवी)- बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान लंदन से देर रात मुंबई वापस लौट आए। बुधवार आधी रात को अभिनेता अपने बॉडीगार्ड शेरा और पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच मुंबई वापस आए। मुंबई के कलिना एयरपोर्ट पर सलमान खान को देखा गया,जहाँ पपाराजी को वे नजरअंदाज करते हुए अपने बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठकर घर के लिए रवाना हो गए। फोटोग्राफर उनका नाम पुकारते रहे, लेकिन उन्होंने इस पर कोई भी जवाब नहीं दिया।

कुछ दिनों पहले ही सलमान खान लंदन गए थे। जहाँ उनका स्वागत यूके सांसद बैरी गार्डिनर ने गर्मजोशी से किया था,जिसके तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई थीं। इस बीच मुंबई में फायरिंग केस के एक आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या कर ली। जिसके बाद देर रात को अभिनेता लंदन से मुंबई वापस लौटे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voompla (@voompla)

‘दबंग’ स्टार सलमान खान जैकेट और बेसबॉल कैप पहने नजर आए।

लंदन के वेम्बली स्टेडियम में सलमान खान ने यूके सांसद बैरी गार्डिनर से मुलाकात की। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। सांसद बैरी गार्डिनर ने भाईजान से मुलाकात की तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘टाइगर जिंदा है और लंदन में है।’

गौरतलब है कि सलमान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल को फायरिंग हुई थी। फायरिंग केस के एक आरोपी अनुज थापन ने पुलिस लॉकअप के बाथरूम में 1 मई को आत्महत्या कर ली। उसे पंजाब से 25 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था।

सलमान खान ने घर पर हुई फायरिंग के बाद ये दूसरी यात्रा (ट्रिप) की। इससे पहले वे दुबई गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *