सीरी ए : नेपोली ने जुवेंटस को 5-1 से रौंदा

रोम, 14 जनवरी (युआईटीवी/आईएएनएस)- नेपोली ने दो शीर्ष टीमों के बीच मुकाबले को एकतरफा मुकाबले में बदल दिया, जब नेपोली के खिलाड़ियों ने जुवेंटस को 5-1 से हरा दिया, विक्टर ओसिमेन ने दो गोल किये, जबकि ख्विचा क्वारत्सखेलिया ने तीन गोल किए। नेपोली शुक्रवार रात हाफटाइम तक 2-1 से आगे था, लेकिन ब्रेक के बाद टीम ने तीन और गोल किए।

जुवे के कोच मैसिमिलियानो अलेग्री ने कहा, “जब आप हारते हैं तो यह हमेशा कठिन होता है, लेकिन हम आज इसके हकदार थे क्योंकि हम उनके जितने ऊजार्वान नहीं थे। नेपोली शीर्ष पर रहने के लायक है, अब हमें इस हार को पीछे छोड़ देना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए।”

शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, “शुक्रवार के मैच से पहले, नेपोली ने सीरी ए शीतकालीन चैंपियन को दो राउंड शेष रहते जीत लिया था क्योंकि उन्हें दूसरे स्थान पर रहने वाले जुवे पर सात अंकों की बढ़त का फायदा मिला।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *