शाहरुख खान नहीं रणवीर सिंह बन गए डॉन

शाहरुख खान नहीं रणवीर सिंह बन गए डॉन

नई दिल्ली, 9 अगस्त (युआईटीवी)- फिल्म निर्माता फरहान अख्तर ने मंगलवार को ट्विटर पर “डॉन 3” की घोषणा की। पिछली दोनों डॉन्स में सुपरस्टार शाहरुख खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी लेकिन “डॉन 3” में अभिनेता रणवीर सिंह डॉन का किरदार निभाएँगे। बताया जा रहा है किंग खान के हाथ से ये बड़ी फिल्म निकल गयी।

“डॉन 3” को लेकर कई सालों से बात हो रही थी। किंग खान इस फिल्म का हिस्सा नहीं है ये खबर तो पुरानी है। ये जान कर जहाँ एक तरफ लोग उदास थे वहीं लोग ये जानने के लिए उत्सुक थे कि आखिर अगला डॉन कौन बनेगा? आखिरकार इसका जवाब आ गया है और वो शख्श कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड का रॉकी रणवीर सिंह हैं।

फरहान अख्तर ने फिल्म की घोषणा कर दी है और “डॉन 3” का टीज़र भी रिलीज़ कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट में यह बताया जा रहा है कि फिल्म का टीज़र सनी देओल की फिल्म गद्दर २ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा। टीज़र को अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओह माय गॉड-2’ के साथ भी रिलीज़ किया जा सकता है। बताया जा रहा है के रणवीर फिल्म “बैजू बावरा” की शूटिंग पूरी करने के बाद “डॉन 3” की शूटिंग शुरू कर देंगे। “डॉन 3” 2025 में रिलीज़ हो सकती है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *