मुंबई,17 अगस्त (युआईटीवी)- “ग़दर 2” ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दी है। आम जनता से लेकर फिल्मी हस्तियों तक पर “ग़दर 2” का खुमार चढ़ा हुआ है। सनी देओल और अमीषा पटेल अभिनीत ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है,महज 5 दिनों में इसने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। सनी देओल के इस फिल्म ने अब तक दस रिकॉर्ड तोड़े हैं।
“ग़दर 2” ने बॉक्स ऑफिस पर इस कदर तूफान मचा दी है। आम जनता से लेकर फिल्मी हस्तियों तक पर ग़दर 2 का खुमार चढ़ा हुआ है। सनी देओल के इस फिल्म ने अब तक दस रिकॉर्ड तोड़े हैं।

1) मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सिर्फ तीन दिनों में “ग़दर 2” सौ करोड़ की कमाई करने वाली पहली फिल्म है।
2) सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म की लिस्ट में “ग़दर 2” तीसरे पायदान पर है।
3) “ग़दर 2” ने रिलीज़ के तीसरे सबसे ज्यादा कलेक्शन पर ‘पठान’, ‘बाहुबली’ जैसे फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
4) पहले रविवार को सर्वाधिक कलेक्शन वाली सूची में ‘पठान’ के बाद “ग़दर 2” का नाम है,जो 51 करोड़ की कमाई किया था ।
5) रणबीर कपूर की ‘संजू’ और प्रभाष की ‘बाहुबली’ को पीछे छोड़ते हुए “ग़दर 2” हिंदी सिनेमा में सर्वाधिक तीसरा दिन कलेक्शन किया।
6) हिंदी फिल्मों में सर्वाधिक पहले दिन की कलेक्शन की बात करें तो “ग़दर 2” पाँचवे पायदान पर आती है।
7) “ग़दर 2” ने अपने रिलीज़ के पहले दिन शाहरुख़ खान की ‘पठान’ से ज्यादा लोगों की भागीदारी दर्ज की है।
8) “ग़दर 2” ने अग्रिम बुकिंग में सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में ‘पठान’ के अग्रिम बुकिंग के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
9) “ग़दर 2” ने अपने नाम सबसे बड़ी ओपनिंग सीक्वल वाली फिल्म का रिकॉर्ड भी दर्ज किया है।
10) कोरोना लॉक डाउन के बाद ‘आरआरआर’, ‘तू झूठी मैं मक्कार’ सहित कई बड़ी फिल्मों ने सप्ताहांत में 70 से 80 करोड़ का कलेक्शन किया था लेकिन “ग़दर 2” ने रिलीज़ के पहले 2 दिनों में ही 80 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।

इस फिल्म की रफ़्तार अभी धीमी नहीं हुई है। फिल्म ने रिलीज़ के पाँचवें दिन 55.50 करोड़ का कारोबार किया। कुल मिलाकर फिल्म ने महज पाँच दिनों में 228.98 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की।
