सनी देओल

सनी देओल के मुंबई बंगले की नीलामी का नोटिस बैंक ऑफ बड़ौदा ने वापस लिया

मुंबई, 21 अगस्त (युआईटीवी)- बैंक ऑफ बड़ौदा ने सनी देओल के मुंबई बंगले की नीलामी का नोटिस वापस ले लिया है जिससे सनी देओल को बड़ी राहत मिली है। जुहू स्थित उनका बंगला जो ई-नीलामी के माध्यम से ₹ ​​56 करोड़ की वसूली के लिए नीलाम होने वाला था अब वो नीलाम नहीं होगा।

एक खबर के मुताबिक इंडस्ट्री में ग़दर मचा रहे सनी पाजी का मुंबई वाला बंगला जिसका नाम सनी विला है,वह नीलाम होने जा रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने उन्हें एक नोटिस जारी किया था। कहा गया था कि 25 सितम्बर को उनका ये बंगला नीलाम होगा। नोटिस में कहा गया था कि ऋण की राशि वसूलने के लिए उनके इस बंगले की ई-नीलामी होगी।

हालाँकि अब बैंक ने इस पर रोक लगा दी है। खबर है कि बैंक की ओर से बताया गया है कि तकनीकी त्रुटि के वजह से नीलामी रोकी गयी है। इस तरह बैंक ने ₹ ​​56 करोड़ बकाया की वसूली के लिए सनी देओल की बंगले की नीलामी करने का अपना फैसला 24 घंटे के अंदर ही वापस ले लिया। इस खबर के सामने आने के बाद सनी पाजी के प्रशंसक काफी खुश हैं।

सनी पाजी की इस बंगले की बात की जाए तो यह 599.44 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। इसमें सनी विला और सनी साउंड्स है। बताया जाता है कि सनी साउंड्स देओल परिवार की खुद की कंपनी है जिसके लिए अभिनेता ने ऋण लिया था और गारंटर उनके पिता धर्मेंद्र थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *