नार्थ साउंड,21 जून (युआईटीवी)- टी20 विश्व कप 2024 का चौथा सुपर-8 मैच ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच एंटीगुआ के नॉर्थ साउंड में सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला गया। बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने हैट्रिक लेकर तहलका मचाते हुए एक नया इतिहास रच दिया। ऑस्ट्रेलिया का टी20 विश्व कप 2024 में शानदार प्रदर्शन जारी है। ऑस्ट्रेलिया ने टूर्नामेंट के चौथे सुपर-8 मैच में बांग्लादेश पर 28 रन से जीत हासिल कर लगातार 5वीं जीत दर्ज की। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पैट कमिंस हैट्रिक लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने बारिश से प्रभावित मैच में बांग्लादेश पर डकवर्थ-लुईस नियम से यह जीत हासिल की। एंटीगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।
🚨 FIRST #T20WorldCup 2024 HAT-TRICK 🚨
Pat Cummins removes three batters in as many deliveries to bring up an @IndusInd_Bank Milestone👏 #AUSvBAN pic.twitter.com/3dwWGiK2LG
— ICC (@ICC) June 21, 2024
निर्धारित 20 ओवर में बांग्लादेश ने 8 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने जवाब में शानदार शुरुआत की और 11.2 ओवर के बाद 2 विकेट खोकर 100 रन बनाया,तभी मैच को बारिश की वजह से रोकना पड़ा। यह मैच तेज बारिश और खराब मौसम के वजह से आगे नहीं बढ़ पाया और डकवर्थ लुईस स्टर्न मेथड से यह मैच ऑस्ट्रेलिया ने 28 रन से जीत लिया।
The first hat-trick of #T20WorldCup 2024 topped off a brilliant spell by Pat Cummins 🙌
How it happened ➡ https://t.co/OjBfJGg2Ul pic.twitter.com/kYODHg6BVw
— ICC (@ICC) June 21, 2024
टी20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 मैच में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक ली। इस संस्करण का यह पहला हैट्रिक है तथा टूर्नामेंट के इतिहास का यह सातवां हैट्रिक है। टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के ओर से पहला हैट्रिक ब्रेट ली ने 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ केप टाउन में ली थी,उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के ओर से यह कारनामा करने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज कमिंस हैं। इससे पहले टी20 विश्व कप में कर्टिस कैमफर,वानिंदु हसरंगा,कगिसो रबाडा,कार्तिक मयप्पन और जॉश लिटिल भी हैट्रिक ले चुके हैं।
18वें ओवर और 20वें ओवर को मिलाकर ऑस्ट्रेलिया के 31 वर्षीय खिलाड़ी कमिंस ने अपनी हैट्रिक पूरी की है। उन्होंने महमूदुल्लाह (2) को 18वें ओवर की चौथी गेंद पर,मेहदी हसन (0) को पाँचवीं गेंद पर और तौहीद ह्रदय (40) को 20वें ओवर की पहली गेंद पर आउट कर हैट्रिक पूरी की। कमिंस ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए।
