हैदराबाद, 4 अगस्त (युआईटीवी/आईएएनएस)- तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में मध्य प्रदेश के प्रवासी मजदूरों के एक परिवार के तीन सदस्यों की आत्महत्या से मौत हो गई। घटना हैदराबाद से करीब 50 किलोमीटर दूर संगारेड्डी जिले के पाटनचेरु ‘मंडल’ (ब्लॉक) के भानुर गांव में बुधवार देर रात हुई।
मृतकों की पहचान 28 वर्षिय रेखा, उनके 27 वर्षिय साले बासुदेव कृष्ण और उनकी दो साल की बेटी के रूप में हुई है।
आशंका है कि रेखा और बासुदेव ने बच्चे की हत्या के बाद फांसी लगा ली।
फिलहाल तो आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इसी जिले में एक अन्य घटना में एक घर में रसोई गैस के रिसाव से एक ही परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए, घटना अमीनपुर की है।
