मुंबई,22 अगस्त (युआईटीवी)- “टाइगर 3” के शूटिंग सेट से कैटरीना कैफ का एक वीडियो लीक हो गया है। कैटरीना कैफ का डांस वीडियो क्लिप जो लीक हुआ है,उसमें विक्की की दुल्हनिया जबरदस्त डांस करती नजर आयी हैं। उनके लटके-झटके ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। वीडियो लीक होते ही वीडियो लीक होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
सलमान और कैटरीना को फिर एक्शन रोल में देखने के लिए उनके प्रशंसक काफी उत्सुक हैं। इसी बीच “टाइगर 3” के सेट से कैटरीना की कुछ वीडियो क्लिप लीक हो गयी है। जिसमें कैटरीना कैफ डांसिंग सीक्वेंस के लिए रिहर्सल करती दिखाई दे रही है। हालाँकि खूब सारे बैकग्राउंड डांसर से घिरे हुए कैटरीना का चेहरा दिखाई तो नहीं दे है।लेकिन गाने का सेट पुराने सेट से थोड़ा मिलता जुलता है।

लीक हुए वीडियो क्लिप में कैटरीना कैफ का चेहरा तो सही से दिखाई नहीं दे रहा है लेकिन उनके डांस मूव्स देखे हुए से लग रहे हैं।
जैसे ही वीडियो लीक हुआ नेटिज़ेंस ने अनुमान लगाया कि ये मशहूर अरबी गाना माशाल्लाह टाइगर फ्रैंचाइज़ी के तीसरे पार्ट में एक बार फिर से सुनने के लिए मिल सकता है। इस वीडियो ने आते ही लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

जासूसी थ्रिलर फिल्म टाइगर के तीसरे पार्ट में सलमान खान के एक्शन के साथ ही कैटरीना कैफ का आकर्षण भी देखने को मिलने वाला है। खबर यह भी है कि फिल्म में पठान यानी शाहरुख का कैमियो भी है। रिपोर्ट्स की माने तो शूटिंग लगभग पूरी हो गयी है और “टाइगर 3” इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज़ होगी।
