सैन फ्रांसिस्को, 10 फरवरी (युआईटीवी/आईएएनएस)- मेटा-स्वामित्व वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप कथित तौर पर एक नया कैमरा मोड शुरू कर रहा है, जो उपयोगकर्ताओं को आईओएस बीटा पर आसानी से हैंड्स-फ्री वीडियो रिकॉर्ड करने की अनुमति देगा। डब्ल्यूएबीटाइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्टफ्लाइट ऐप से आईओएस 23.3.0.74 के लिए लेटेस्ट व्हाट्सएप बीटा इंस्टॉल करने के बाद यह फीचर कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है।
उपयोगकर्ता अब केवल एक टैप से वीडियो मोड में आसानी से स्विच कर सकते हैं और उन्हें हैंड्स-फ्ऱी वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए टैप और होल्ड करने की आवश्यकता नहीं है।
इसके अलावा, अब रिकॉडिर्ंग करते समय फ्रंट से बैक कैमरा और इसके विपरीत स्विच करना संभव है, जिससे वीडियो रिकॉर्ड करना आसान हो जाता है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले दिनों में नया कैमरा मोड और अधिक उपयोगकर्ताओं के लिए शुरू होने की उम्मीद है।
पिछले महीने, यह बताया गया था कि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म एक नए स्विच कैमरा मोड पर काम कर रहा था, जो उपयोगकर्ताओं को बीटा पर कैमरा और वीडियो मोड के बीच स्विच करने की अनुमति देगा।
इस बीच, इस सप्ताह की शुरूआत में, व्हाट्सएप कथित तौर पर आईओएस बीटा पर लंबे समूह विषयों और विवरणों को रोल आउट कर रहा था, जिससे उपयोगकर्ताओं के लिए समूहों का बेहतर वर्णन करना आसान हो गया।
