हरभजन सिंह

युजवेंद्र चहल के वर्ल्ड कप 2023 से बाहर होने से हरभजन सिंह हैरान

नई दिल्ली,8 सितंबर (युआईटीवी)- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने युजवेंद्र चहल के एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय विश्व कप 2023 में शामिल नहीं किए जाने पर हैरानी जताई है। उनका कहना है कि चहल जैसे गेंदबाज़ को हर कोई अपनी टीम में रखना चाहता है।

एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम में युजवेंद्र चहल और बाएँ हाथ के तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह को शामिल नहीं किया गया है। हरभजन सिंह का कहना है कि वर्तमान में युजवेंद्र चहल को अधिक एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलना का मौका नहीं मिला है और जितने भी मैच खेले हैं उनमें उनका प्रदर्शन भी उतना ख़ास नहीं रहा है। लेकिन चहल ऐसे गेंदबाज़ हैं जो भारतीय टीम में सफ़ेद गेंद वाले मैचों में मुख्य आधार का काम करते हैं। सफ़ेद गेंद वाले मैचों में चहल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

तस्वीर साभार युज़ी चहल इंस्टाग्राम
तस्वीर साभार युज़ी चहल इंस्टाग्राम

अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल एशिया कप 2023 का भी हिस्सा नहीं हैं। वर्ष 2022 के बाद से चहल ने 27.9 की औसत और 5.5 इकॉनमी रेट से 16 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 24 विकेट लिए हैं। जबकि बाएँ हाथ के तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह सिर्फ तीन ही एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं,जिसमें उन्होंने कोई भी विकेट नहीं लिया है। इन्हीं सब वजहों से चहल और अर्शदीप सिंह को वर्ल्ड कप टीम में सम्मिलित नहीं किया गया है। अक्षर पटेल,कुलदीप यादव,रवींद्र जडेजा अपने अच्छे फॉर्म में होने की वजह से टीम में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे है।

हरभजन सिंह का कहना है कि अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल टीम के लिए बहुत जरुरी हो सकते थे। खासकर शुरूआती विकेट हासिल करने के लिए। नई गेंद को स्विंग करा कर शुरुआत में विकेट लेकर विपक्षी पर दबाव डालने के लिए इनका टीम में होना टीम के लिए उपयोगी साबित होता।

एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान),हार्दिक पंड्या (उप कप्तान) विराट कोहली,शुभमन गिल,केएल राहुल,श्रेयस अय्यर,ईशान किशन,सूर्यकुमार यादव,कुलदीप यादव,मोहम्मद शमी,रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर,मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल,जसप्रीत बुमराह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *